Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

घने कुहासे एवं शीतलहर के चलते छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना,  जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 9 जनवरी तक अवकाश घोषित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  घने कोहरे एवं शीतलहरी की स्थिति निरंतर बने रहने से विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना को देखते हुए  नैनीताल जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा उक्त संबंध में आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि परिस्थितियों के दृष्टिगत छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हए जनपद नैनीताल में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 5 जनवरी से 9 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए हैं कि वह उक्त आदेश की सूचना समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों तक समय से पहुंचाना सुनिश्चित करें। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉