Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बाॅन्ड के 243 डॉक्टरों को बर्खास्त करने के दिए निर्देश, सरकार ने 5 साल सेवा करने का किया था अनुबंध

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-सरकारी अस्पतालों से गायब चल रहे बाॅन्ड के 243 डॉक्टरों को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन डॉक्टरों से वसूली करने के साथ ही प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन को सूची भेजने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि अस्पतालों से गायब चल रहे बॉन्ड डॉक्टरों की बर्खास्तगी को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से इस संदर्भ में रिपोर्ट मांगी गई थी और उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज से पास आउट 56, हल्द्वानी से 95 व श्रीनगर से पासआउट 83 डॉक्टर गायब थे और इन सभी डॉक्टरों ने बॉन्ड का उल्लंघन किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा निदेशक को इन सभी डॉक्टरों से बांड वसूली के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने सस्ती फीस पर पढ़ाने के बदले डॉक्टरों के साथ पांच साल पहाड़ पर सेवा का अनुबंध किया था। इस बॉंड को तोड़ने के लिए एक करोड़ की राशि या हैसियत जब्त करने की शर्त है। ऐसे में कई डॉक्टरों पर एक करोड़ वसूली अथवा कुर्की का भी खतरा मंडरा रहा है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉