Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर केंद्र ने मांगी राज्य सरकार से औपचारिक सहमति, जल्द काम शुरू होने की संभावना

देहरादून:- टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर जल्द काम शुरू होने की संभावना है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए राज्य सरकार से औपचारिक तौर पर सहमति देने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य सरकार जल्द ही इस दिशा में अधिकारिक पत्र केंद्र सरकार को भेजने जा रही है। प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को कुमाऊं क्षेत्र में रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में गेम चेंजर प्रोजेक्ट के रूप में देखा रहा है। करीब 170 किमी लंबी इस परियोजना के लिए फाइनल सर्वे का काम पूरा हो चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर
Ad

अब अगले चरण में परियोजना पर राज्य सरकार से विचार विमर्श होना है। काम शुरू करने से पहले केंद्र सरकार ने राज्य से औपचारिक सहमति प्रदान करने को कहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को इस दिशा में शीघ्र औपचारिकताएं पूरी करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस तरह टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल परिसर में हुई युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉