Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिनैनीताल

पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने किया होली मिलन कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज 12 मार्च पर्वतीय पत्रकार महासंघ की ओर से नैनीताल रोड के मोती महल रेस्टोरेंट में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी, इस दौरान वक्ताओं ने होली के पर्व को सामाजिक समरसता एवं सौहार्द का प्रतीक बताते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक शोषित एवं उपेक्षित व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना ही पत्रकारिता का लक्ष्य होना चाहिए। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी पूर्व अपर निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग योगेश मिश्रा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जे सी पंत ने होली के पौराणिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसके वर्तमान स्वरूप पर भी चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्वतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने इस दौरान संगठन की मूल उद्देश्यों के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल माह में पर्वतीय पत्रकार महासंघ का अधिवेशन किया जाएगा उन्होंने आह्वान किया कि इसके लिए सभी लोगों को पूरी सक्रियता के साथ जुड़ना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला भुवन जोशी, संगठन के जिला अध्यक्ष अजय उप्रेती प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह स्वीटी, नगर अध्यक्ष आनंद बत्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह दानू ,नगर महामंत्री सुरेंद्र सिंह मौर्य, नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी श्रीमती भावना पाठक, पूर्णिमा पांडे, एडवोकेट आकांक्षा, राजेश सरकार, कैलाश सुयाल, आदि पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉