Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान: 369 ग्राम अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है, इसके तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 369 ग्राम अवैध चरस बरामद करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और बनभूलपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

गौला बाईपास पर पुलिस टीम ने दबोचा

पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को गौला बाईपास रोड पर यात्री विश्रामगृह के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 369 ग्राम चरस बरामद हुई।

पूछताछ और सत्यापन में आरोपी की पहचान विक्रम सिंह बर्गली (34) पुत्र रणजीत सिंह बर्गली के रूप में हुई। वह मूल रूप से ग्राम गलनी, थाना खन्स्यू, नैनीताल का रहने वाला है और वर्तमान में गिरजा बिहार, कमलुवागांजा क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस ने चरस के साथ आरोपी के कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UK 04 N 8763 भी बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि इसी वाहन का इस्तेमाल मादक पदार्थ की तस्करी में किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बनभूलपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 128/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

● उप निरीक्षक मनोज यादव
● कांस्टेबल दिलशाद अहमद
● कांस्टेबल सुच्चा सिंह
● कांस्टेबल  शिवम कुमार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉