Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसआईआर अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश,आठ जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उक्त संबंध में अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल विवेक राय द्वारा हल्द्वानी एनआईसी सभागार में भौतिक एवं वर्चुअली सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) एवं विभिन्न राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में सभी राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  होमस्टे अनुदान वितरण में भ्रष्टाचार का आरोपों के बाद जिला पर्यटन अधिकारी को किया निलंबित, पर्यटन सचिव ने दिए निलंबन के आदेश

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने अवगत कराया कि अभियान के अंतर्गत सभी बीएलओ 8 जून 2026 से 7 जुलाई 2026 तक घर घर पंहुचेंगे। सभी तहसील स्तर पर गणना प्रपत्रों का वितरण कर दिया गया है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया की 7 जुलाई को मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण 14 जुलाई को मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन के उपरांत 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे आपत्ति दर्ज की जाएगी और 14 जुलाई से 11 सितंबर  तक इन दावे आपत्तियो का निस्तारण करने के बाद 15 सितंबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैठक में एसआईआर के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने किया विरासत स्टोर का शुभारंभ, वोकल फॉर लोकल' को साकार रूप देने में गिरीश कांडपाल का योगदान सराहनीय

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच डी पाण्डे सहित सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित राजनैनिक दलों में कांग्रेस पार्टी से राम सिंह नगरकोटी, किरण सिंह मेहरा, अरविंद चौधरी प्रकाश पाठक, संजू उप्रेती, प्रशांत जोशी, अनिल अग्रवाल वहीं दूसरी ओर बीजेपी से मनीष पाल, अमित चौधरी, प्रकाश पटवाल, दया किशन पोखरिया व बहुजन समाज पार्टी से जगदीश कुमार टम्टा, हरीश चंद सिवोली आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉