Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दीपावली के अवसर पर यूपीसीएल ने किये पुख्ता इंतजाम, मुख्यालय में बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। दीपावली में बिजली का पुख्ता इंतजाम किए जाने को ऊर्जा निगम मुख्यालय में स्पेशल कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। अधिशासी अभियंता मयूर देव सिंह को नोडल अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया।  एमडी अनिल कुमार ने बताया कि दीवाली के दौरान उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने को सभी इंजीनियरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी का जिम्मा रहेगा कि वे कंट्रोल में आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तत्काल बिजली आपूर्ति की बहाली सुनिश्चित कराई जाएगी। ओवर लोडिंग समेत अन्य दिक्कतें न हों, इसके लिए सब स्टेशनों समेत सभी ट्रांसफार्मरों की मॉनिटरिंग और लाईनों में लगे इन्सुलेटर की स्थिति का निरीक्षण हर दिन सुनिश्चित करना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉