Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

उत्तरकाशी अपडेट: वीडियो फुटेज के आधार पर लगभग 35 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, लगभग 30 होटल और दुकानें बह जाने की सूचना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

ADVERTISEMENTS Ad

 उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की घटना ने भीषण तबाही मचा दी। बाढ़ जैसे हालात के बीच जिला प्रशासन ने वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से 25 से 35 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है। इसके अलावा 25 से 30 होटल और दुकानें मलबे के साथ बह जाने की सूचना है।
आपदा के चलते हर्षिल हेलिपैड के आसपास के इलाके में भी भारी तबाही हुई है। कई वाहन, दुकानें बर्बाद हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य तत्काल आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम) को सक्रिय कर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू कराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया—”उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना के बाद उसी मार्ग पर स्थित सुखी टॉप में भी बादल फटने की सूचना मिली है। हालांकि वहां से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे नदियों और गाड़-गधेरों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। हमारी प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाने की है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मिलकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

पूरे प्रदेश में चिंता का माहौल
धराली की भयावह तस्वीरों और वीडियो ने पूरे राज्य में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। भारी बारिश के बीच राहत एवं बचाव कार्यों में तेज़ी लाई जा रही है। सड़कें धंसी हुई हैं, बिजली और मोबाइल नेटवर्क भी कई स्थानों पर बाधित हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थिति पर सतत निगरानी
प्रशासन ने आसपास के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉