Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस का “आपरेशन रोमियो” अभियान जारी, मनचले और लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान जारी है। पुलिस की गिरफ्त में 205 मनचले और हुड़दंगी आए हैं। इसके साथ ही 247 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी शहर में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया है। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, नैनीताल पुलिस ने जनपद में सख्त कार्यवाही की है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। दो फरवरी को सायंकाल 09:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक जनपद में सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों में ताबड़तोड़ चैकिंग और छापेमारी की गई। कार्यवाही में पुलिस टीमों ने मिलकर “ऑपरेशन रोमियो” अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले कुल 205 के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 66,750 रुपये जुर्माना लिया गया।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 247 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 09 वाहन सीज और 09 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसा कोई भी कार्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग किशोरी को भगा कर ले जाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉