Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कल मंगलवार का दिन बेहद अहम, प्रदेश की कई विभागों में तबादला सूची जारी होने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए मंगलवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। सामान्य तबादलों के लिए शासन द्वारा दी गई  समय-सीमा 30 जून को समाप्त हो रही है। ऐसे में प्रदेश के कई विभागों में बंपर तबादला सूची जारी होने की पूरी संभावना है। सिंचाई, होम्योपैथिक, वन, आयुर्वेद समेत कई विभागों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जबकि शिक्षा विभाग अब भी पीछे चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार सामान्य तबादलों की प्रक्रिया पहले ही निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही है। ऐसे में शासन द्वारा दिए गए 20 दिनों के अतिरिक्त समय का भी अंतिम दिन आ गया है। माना जा रहा है कि मंगलवार को एक साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

तबादला एक्ट की समय सीमा भी टूटी

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों के लिए स्पष्ट तबादला अधिनियम लागू है। इसके अनुसार हर वर्ष मार्च महीने में तबादला प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए और 10 जून तक सभी सामान्य तबादले पूरे कर दिए जाने चाहिए।

लेकिन वर्ष 2026-27 के तबादला सत्र में कई विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। इसके बाद विभिन्न विभागों ने कार्मिक विभाग से अतिरिक्त समय की मांग की, जिस पर शासन ने 20 दिन का समय प्रदान किया। अब यह समय भी समाप्त हो रहा है और शासन ने स्पष्ट किया है कि 30 जून तक हर हाल में तबादलों की प्रक्रिया पूरी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नीती घाटी में तमक नाले का उफान छोड़ गया तबाही का मंजर: जीआरआईएफ का कर्मचारी दूसरे दिन भी लापता, खोज एवं बचाव अभियान जारी

इन विभागों में जारी होगी बड़ी तबादला सूची

सूत्रों के अनुसार सिंचाई विभाग ने अपनी तबादला सूची पूरी तरह तैयार कर ली है। विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे ने भी पुष्टि की है कि कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।
इसी तरह होम्योपैथिक विभाग ने भी अपनी सूची अंतिम रूप दे दी है और 30 जून को आदेश जारी करने की तैयारी है। इसके अलावा वन विभाग, आयुर्वेद विभाग तथा अन्य कई विभागों में भी बड़े स्तर पर तबादले प्रस्तावित हैं।

प्रदेश के विभिन्न विभागों में वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों के स्थानांतरण की संभावना को देखते हुए सरकारी महकमे में पूरे दिन हलचल बनी रहने की उम्मीद है।

आखिरी दिन आदेश जारी करने की यह है बड़ी वजह

अधिकांश विभागों ने तबादला आदेश अंतिम दिन जारी करने की रणनीति अपनाई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि सूची पहले जारी कर दी जाती है तो उसमें संशोधन कराने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से लगातार दबाव बनाया जाता है।
इसी कारण कई विभागों ने तबादला सूची को अंतिम समय तक गोपनीय रखा और अब एक साथ आदेश जारी करने की तैयारी की है, ताकि अनावश्यक हस्तक्षेप और दबाव से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड अभियान:  भारती जीना ने बदली 45 महिलाओं की जिंदगी, पीरूल से हस्तशिल्प उत्पाद बनाकर रोजगार के साथ जंगलों की सुरक्षा में दे रहीं योगदान

शिक्षा विभाग फिर पीछे, दोबारा मांगा जा सकता है समय

जहां अधिकांश विभाग अंतिम दिन तक तबादले पूरे करने का दावा कर रहे हैं, वहीं शिक्षा विभाग अब भी निर्धारित समयसीमा से पीछे है। शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए पहले ही 20 दिन का अतिरिक्त समय मिल चुका है, लेकिन विभाग अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया। विभागीय सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग शासन से एक बार फिर अतिरिक्त समय मांग सकता है, जिससे शिक्षकों के तबादलों में और देरी होने की संभावना है।

हजारों कर्मचारियों की निगाहें सूची पर

प्रदेश भर के हजारों कर्मचारी और अधिकारी मंगलवार को जारी होने वाली तबादला सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई जिलों और विभागों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों के तबादले होने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉