Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

निजी स्कूलों पर प्रशासन की कार्रवाई: 12 और स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी, अब तक 50 स्कूल कार्रवाई के दायरे में

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नैनीताल जनपद में निजी विद्यालयों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 12 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही अब तक जिले के कुल 50 निजी विद्यालय प्रशासनिक कार्रवाई के दायरे में आ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, भवाली और भीमताल क्षेत्र के 38 विद्यालयों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।
जांच के दौरान कई विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के स्थान पर महंगी निजी प्रकाशनों की पुस्तकें अनिवार्य कराए जाने की बात सामने आई है, जिससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ा। इसके अतिरिक्त कुछ विद्यालयों द्वारा निर्धारित विक्रेताओं से पुस्तकें खरीदने का दबाव बनाए जाने और वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं सार्वजनिक न करने जैसी अनियमितताएं भी पाई गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई ‘बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009’ तथा ‘उपभोक्तासंरक्षण अधिनियम, 2019’ के प्रावधानों के तहत की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुलभ और अभिभावक हितैषी बनाना प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

सभी संबंधित विद्यालयों को 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एनसीईआरटी आधारित संशोधित पुस्तक सूची जारी करने, विक्रेता विशेष की बाध्यता समाप्त करने, वेबसाइट पर शुल्क एवं पुस्तक सूची का पूर्ण प्रकटीकरण करने तथा अभिभावकों से वसूली गई अतिरिक्त राशि का समायोजन या वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर संयुक्त जांच समितियां गठित की गई हैं, जो 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉