उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार
पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS
हरिद्वार:- कनखल थाना क्षेत्र में वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ADVERTISEMENTS
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति ऋषि और पत्नी वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कॉलोनी में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉 बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित समय में पूरा करना आवश्यक: नवीन वर्मा
ADVERTISEMENTS











