Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र ने घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

मौसम विभाग के अनुसार ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में अति ठंडा दिन रहने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड का असर और बढ़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई, हालांकि इसके बाद 22 से 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे और ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉