Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में कलाकार जीवन चंद जोशी का जिक्र करते हुए की तारीफ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कटघरिया हल्द्वानी के रहने वाले जीवन चंद्र जोशी की कहानी प्रेरणादायक है,वह पहाड़ की निर्जीव वस्तुओं में अपनी कला से जान डालने का काम करते हैं। जीवन चंद्र जोशी के इस कला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में जिक्र करते हुए तारीफ की है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” में अपनी तारीफ सुनकर जीवन चंद्र जोशी अपने आप को गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री नैनीताल सांसद अजय भट्ट और मेयर गजराज बिष्ट ने भी उनके सेंटर पर पहुंचकर उनको बधाई दी है। और कहा कि उनकी जो भी समस्या है उसको सरकार द्वारा दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

उत्तराखंड के हल्द्वानी के कटघरिया निवासी 65 वर्षीय जीवन चंद्र जोशी अपनी शारीरिक असमर्थता को कभी अपनी ताकत पर हावी नहीं होने दिया, और आज वो एक ऐसी कला में माहिर हैं, जिसे न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी सराहा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वह भारत के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें चीड़ के बगेट यानी चीड़ की पेड़ की सूखी छाल पर काम करने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा सीनियर फेलोशिप से नवाज़ा जा चुका है यह उपलब्धि न केवल उनकी कला को मान्यता देती है, बल्कि एक मिसाल भी कायम करती है कि सच्ची मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं होता जीवन चंद्र पोलियो से पीड़ित हैं. बचपन से ही चलने-फिरने में असमर्थ रहे, लेकिन अपने हौसले की ऊँची उड़ान की बदौलत आत्मनिर्भर भरने के साथ-साथ दूसरों के लिए प्रेरणा बनाया।

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉