Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और पर्यटन को रोजगार का प्रमुख माध्यम बनाने के लिए संचालित योजनाएं धरातल पर युवाओं के सपनों को उड़ान दे रही हैं। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना भी ऐसे ही युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र निवासी श्री प्रशांत बड्सिलिया ने इस योजना का लाभ उठाकर होटल व्यवसाय के क्षेत्र हल्द्वानी में अपना कदम बढ़ाया। उन्होंने योजना के माध्यम से लगभग 99 लाख 32 हजार रुपए की कुल परियोजना लागत से  ऊंचापुल क्षेत्र में ‘रॉयल होटल’ की शुरुआत की। आज होटल व्यवसाय के माध्यम से प्रशांत अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वह बताते हैं कि पर्यटन स्वरोजगार योजना उनके लिए बेहद कारगर साबित हुई। योजना के माध्यम से मिले सहयोग ने उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद की और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर प्रदान किया। होटल शुरू होने के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ-साथ नियमित आय का भी जरिया मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

उत्तराखंड में नैनीताल, मुक्तेश्वर, भीमताल सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही का लाभ स्थानीय पर्यटन व्यवसायों को भी मिल रहा है। हल्द्वानी पर्यटन स्थलों का प्रमुख प्रवेश द्वार होने के कारण यहां होटल एवं आतिथ्य क्षेत्र में स्वरोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं। इसी का लाभ प्रशांत के ‘रॉयल होटल’ को भी मिल रहा है।

उनका कहना है कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना ने उनके लिए स्वरोजगार का रास्ता आसान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएं युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय अपना व्यवसाय शुरू कर रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड के पर्यटन संसाधनों को स्थानीय युवाओं की आजीविका से जोड़ना है। पर्यटन आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने से जहां युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं, वहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

प्रशांत की सफलता संदेश देती है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ लेकर युवा अपने हुनर और मेहनत से स्वरोजगार की नई राह बना सकते हैं। बीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उनके लिए केवल व्यवसाय शुरू करने का माध्यम नहीं बनी, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉