Medical
उत्तराखण्ड

आर्मी अफसर बनकर सेना में भर्ती के नाम पर नवयुवकों से लाखों की ठगी, एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। आर्मी अफसर बनकर सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर नवयुवकों से ठगी करने वाले शातिर  को एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा आर्मी इंटेलीजेन्स देहरादून की साझा की गयी सूचना पर, फर्जी आर्मी अफसर का भण्डाफोड़ किया गया। फर्जी आर्मी अफसर बनकर इस ठग द्वारा अब तक कई नवयुवकों के साथ कई लाखों रूपये की धोखाधड़ी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने इस मामले की जानकारी देते हुये बताया कि आर्मी इंटेलीजेन्स देहरादून यूनिट द्वारा एसटीएफ को दी गयी गोपनीय सूचना के आधार पर एक ठग द्वारा अब तक कई नवयुवकों के साथ लाखों रूपये धोखाधड़ी करने वाले एक फर्जी आर्मी अफसर को गिरफ्तार किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना पटेलनगर में एक नवयुवक को भर्ती कराये जाने को लेकर धोखाधड़ी किये जाने का अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस मामले में एसएसपी एसटीएफ ने विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि आर्मी इन्टेलीजेन्स देहरादून द्वारा सूचना साझा की गयी कि थाना पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति आर्मी अफसर बनकर आर्मी वर्दी पहनकर फर्जी आर्मी कार्ड दिखाकर नवयुवकों को आर्मी में भर्ती कराने के नाम से पैसे लेकर ठगी कर रहा है। जिससे जनता में आर्मी की छवि धूमिल हो रही है जिस सूचना पर एसटीएफ की टीम को जांच करते हुये इस फर्जी आर्मी ऑफिसर के बारे में जानकारी एकत्रित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। एसटीएफ टीम ने उन नवयुवकों के बारे में जानकारी ली जिनसे धोखाधड़ी की गयी थी। पूछताछ करने पर पता चला कि पटेलनगर क्षेत्र में रहने वाले प्रमोद कुमार उर्फ वासू ने बताया कि वह आर्मी में अफसर है और मेरी आर्मी में अच्छी जान पहचान है। जहां पर विभिन्न ट्रेडमेन के पद निकलते ही रहते हैं, जिन पर वह नौकरी लगवा सकता है। जिसके लिये उसने प्रत्येक नवयुवक से 03 से 3.50 लाख रूपये झांसा देकर ले लिये। उन लड़कों को मिलिट्री हास्पिटल देहरादून में आर्मी की वर्दी पहने हुये भी मिला था जिस कारण से उनको यकीन हो गया कि वह आर्मी अफसर  है। एक नवयुवक परवेज ने बताया कि उसको तो आर्मी में चालक के पद पर भर्ती करने का एक एडमिट कार्ड भी दिया और बाद में फर्जी मेरिट लिस्ट दिखाकर सलेक्शन होना बताया जिस पर जब परवेज मिलिट्री हास्पिटल देहरादून  पँहुचा तो पाया की वह मेरिट लिस्ट जाली थी। उस मेरिट लिस्ट मे प्रमोद कुमार ने एडिट कर उसका नाम डाला था। जिस सम्बन्ध में परवेज पुत्र सलीम निवासी पटेलनगर, ने  थाना पटेल नगर मे प्रमोद कुमार उर्फ वासु व अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उनके शौर्य, साहस और बलिदान को किया नमन
Ad

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ टीम द्वारा देहरादून द्वारा मिल्ट्री इंटेलीजेंस और पटेलनगर पुलिस की मदद से दिनांक 03.02.2025 की रात्रि लगभग 10.50 बजे चन्दमणि रोड से अभियुक्त प्रमोद कुमार उर्फ वासू को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक फर्जी आर्मी पहचान कार्ड, एक जोड़ी आर्मी की वर्दी व अन्य आर्मी से सम्बन्धित पोशाक व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। अभियुक्त प्रमोद कुमार उर्फ वासू पुत्र अनिल कुमार निवासी चंद्रपाल खेड़ी पो. नुक्कड़ थाना नुक्कड़ जिला सहारनपुर यूपी का रहने वाला है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, यादविंदर सिंह बाजवा, विघादत्त जोशी, संजय मेहरोत्रा, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, महेंद्र सिंह नेगी, बृजेंद्र चौहान, मोहन असवाल, गोविंद बल्लभ के साथ ही पुलिस और आर्मी इंटेलीजेंस की टीम भी शामिल धी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घास काटने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में किया रेफर, ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉