Medical
उत्तराखण्डचंपावत

विवाहिता की संदिग्ध मौत पर पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगा आरोप, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

टनकपुर:-  चंपावत जिले के टनकपुर नगर के वार्ड नंबर पांच की रहने वाली विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसी वजह से हेमलता की जान गई है। इसे लेकर 13 अप्रैल को मृतका के भाई ने टनकपुर थाने में दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कल शनिवार को संदिग्ध मौत के बाद मृतका का आज रविवार को टनकपुर में पोस्टमार्टम किया गया। टनकपुर की वार्ड नंबर पांच निवासी हेमलता (31) पत्नी निर्मल सक्सेना की 12 अप्रैल अपरान्ह को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पति निर्मल के मुताबिक वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोया हुआ था। जागने पर उसने अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में देखा। आनन फानन में पड़ोसियों मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले हेमलता की मौत हो गई थी। वहीं उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. आफताब अंसारी का कहना था कि गले के पास रस्सी के निशान जैसे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक, जनपद में प्रभावित नेटवर्क व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Ad

आज 13 अप्रैल को मृतका हेमलता का भाई जितेंद्र लाल निवासी ग्राम चहलोरा न्यूरिया पीलीभीत ने टनकपुर थाने में तहरीर देकर बहन हेमलता को दहेज के लिए तंग करने और मारपीट का आरोप लगाया। तहरीर में कहा है कि तीन साल पहले हेमलता का विवाह टनकपुर के निर्मल सक्सेना से हुआ था। आरोप लगाया है कि बहन हेमलता को ससुराली दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते थे। जितेंद्र का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि ससुरालियों के शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर बहन हेमलता ने फांसी लगाकर जान दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति निर्मल सक्सेना के खिलाफ बीएनएस की धारा 80/2 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की सुनी समस्याएं, सभी समस्याओं को समय से समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉