Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

चार मंजिला दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर के विधवानी मार्केट में स्थित नागपाल इंटर प्राईजेज में रविवार सुबह 7 बजे अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने चार मंजिला दुकान के सभी फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया।  फायर विभाग और सिडकुल की आठ गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन तब तक चार मंजिला दुकान में रखा सारा सामान पंखा, गीजर, प्रेस, फ्रीज आदि जल गया। उक्त अग्निकाण्ड में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। लगभग 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। घटना के बाद मौके पर व्यापारियों की भारी भीड़ जमा हो गई। ये दुकान सतीश नागपाल निवासी सिविल लाइन्स की है। इसमें इलेक्ट्रिक संबंधी समान बेचा और सप्लाई किया जाता था। आग से भारी नुकसान होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉