Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, कंबल से गला घोट कर कर दिया हत्याकांड को अंजाम

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-जिला अस्पताल में  तैनात चिकित्सक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या कंबल से गला दबाकर की गई। चिकित्सक की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बहादराबाद पुलिस को सूचना मिली कि डिफेंस कॉलोनी के पास झाड़ियों में शव पड़ा है। सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला और एसओ नरेश राठौड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल पर सैंपल एकत्र किए। मृतक की पहचान 37 वर्षीय डॉ. गोपाल गुप्ता निवासी मुख्य बाजार लक्सर के रूप में हुई। डॉ. गोपाल जिला अस्पताल हरिद्वार में संविदा पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह बीते गुरुवार सुबह ड्यूटी के लिए घर से को निकले थे।

एसएसपी डोबाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि कंबल से गला घोटकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। कंबल गले पर बुरी तरह कसा हुआ था। एसएसपी ने दावा किया कि जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। प्राथमिक जांच में चिकित्सक की किसी से रंजिश नहीं होने की बात सामने आई है। परिजन से भी कई पहलुओं पर जानकारी ली जा रही है। डॉक्टर की बाइक भी घटनास्थल के आसपास नहीं मिली है। आशंका है कि दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉