Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए की कार्यवाही, मौके पर पहुंचे अधिकारी, होटल का 16 हजार रुपए का चालान

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  एक महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल  ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा, और समस्या का समाधान करते हुए होटल का 16000 रुपए का चालान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायत कर्ता टण्डन परिवार एवं डण्डरियाल परिवार ने जिलाधिकारी नैनीताल को शिकायत करते हुए अवगत कराया कि  मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ब्रॉडवे होटल की टंकियों से लगातार पानी ओवरफ्लो होने के कारण उनके घर पर पानी और सीलन बढ़ती जा रही है। पानी ओवरफ्लो होता रहता है।  इसके अलावा यह भी अवगत कराया कि ब्रॉडवे होटल एवं नीलम राज होटल द्वारा रास्ते में गन्दगी भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मायके से दूध लेकर आ रही महिला पर हाथी ने किया हमला, उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Ad

प्राप्त शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा कार्यवाही करते हुए राजस्य विभाग, जल संस्थान, पर्यटन विभाग एव नगर पालिका परिषद, नैनीताल टीम गठित की गई, उक्त टीम ने शुक्रवार को मौके पर जाकर संयुक्त निरीक्षण किया, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा की गयी शिकायत की पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौके पर पाया गया कि होटल ब्रॉडवे द्वारा स्थापित छत की टंकी से लगातार अनावश्यक पानी का बहाव हो रहा था। जिस क्रम में जल संस्थान ने मौके पर ही सम्बन्धित होटल का जल संयोजन विच्छेदन किया और पानी के दुरुपयोग पर 5000 रुपये का चालान किया एवं पर्यटन विभाग द्वारा रुपये 10,000/- का अर्थदण्ड लगाया गया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका ने होटल से हो रही गंदगी पर रु० 1000/- का अर्थदण्ड लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में देर रात 4.2 तीव्रता भूकंप के झटके, कई लोग घरों से बाहर निकले, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट सहित जल संस्थान के सहायक अभियंता, नगर पालिका के सफाई निरीक्षण एवं पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉