Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महिला स्वरोजगार की मिसाल: त्योहारों की खुशियों के साथ आत्मनिर्भरता की नई मिठास घोल रहीं गौलापार की महिलाएं, 50 हजार के निवेश से कमाया 90 हजार का मुनाफा

हल्द्वानी:- सीएम पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में प्रदेश की महिलाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं स्थानीय संसाधनों और अपने हुनर को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसी की एक प्रेरक मिसाल हल्द्वानी के गौलापार स्थित मंगलम ग्राम संगठन की महिलाओं ने पेश की है। ग्राम संगठन से जुड़ी छह महिलाओं ने नवरात्रि और दीपावली के त्योहारों को स्वरोजगार के अवसर में बदलते हुए अपने हाथों से शुद्ध एवं बिना मिलावट के गट्टे, बतासे और खिलौने तैयार किए। महिलाओं ने इन उत्पादों की बिक्री स्थानीय बाजारों और हल्द्वानी में की। उनके उत्पादों को ग्राहकों का अच्छा परिणाम मिला और इस छोटी-सी पहल ने उन्हें उल्लेखनीय आर्थिक लाभ दिलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलम ग्राम संगठन की महिलाओं ने इस कार्य की शुरुआत कुल 50 हजार रुपये की लागत से की। त्योहारों के दौरान मांग को देखते हुए उन्होंने पारंपरिक गट्टे, बतासे और खिलौने तैयार कर बाजार में बिक्री की। मेहनत, गुणवत्ता और शुद्धता के प्रति विश्वास का परिणाम रहा कि मात्र नवरात्रि और दीपावली के दौरान समूह ने कुल 1 लाख 40 हजार रुपये की बिक्री की। इसमें से सभी खर्चों के बाद समूह को लगभग 90 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त हुआ। इस प्रकार संगठन की प्रत्येक महिला के हिस्से में 15 हजार रुपये का लाभ आया। यह उपलब्धि दर्शाती है कि सामूहिक प्रयास, स्थानीय उत्पादों और स्वरोजगार के माध्यम से महिलाएं कम निवेश में भी अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर
Ad

शुद्धता और पारंपरिक उत्पाद बने सफलता का आधार

समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों को स्वयं तैयार किया और उनकी शुद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। त्योहारों पर पारंपरिक उत्पादों की मांग को देखते हुए उन्होंने स्थानीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई। इस पहल से एक ओर लोगों को घर पर तैयार शुद्ध सामग्री उपलब्ध हुई, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को अपनी मेहनत का आर्थिक लाभ भी मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य सरकार एवं NRLM का हृदय से जताया आभार

मंगलम ग्राम संगठन की महिलाओं ने अपनी इसउपलब्धि पर राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) का हृदय से आभार व्यक्त किया है। महिलाओं ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को संगठित होकर कार्य करने, स्वरोजगार अपनाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने राज्य सरकार एवं NRLM के प्रयासों और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन मिलने की अपेक्षा जताई।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, तेज गति से वाहन चलाने वालों पर लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल

यह सफलता केवल 90 हजार रुपये के मुनाफे तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तीकरण, सामूहिक उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की क्षमता का भी उदाहरण है। मंगलम ग्राम संगठन की ये महिलाएं साबित कर रही हैं कि यदि महिलाओं को अवसर, उचित मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयास का मंच मिले, तो वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉