Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

काठगोदाम-नैनीताल रोड चौड़ीकरण परियोजना कार्यों को लेकर प्रशासन ने की गति तेज, अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  काठगोदाम-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण से जुड़े मूल्यांकन, सत्यापन और अंश निर्धारण कार्यों को लेकर प्रशासन ने गति तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने रविवार को राजस्व विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बताया कि महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत वर्तमान में भूमि अंश निर्धारण के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सर्वे पूर्ण होने के बाद प्रभावित भूमि का प्रतिकर निर्धारण कर उसके वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

इस मौके पर सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमोद सुयाल, तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट, राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक, वन विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा कंसलटेंसी कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन का कहना है कि एनएच-87 चौड़ीकरण परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और पर्यटन सहित विकास को गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉