उत्तराखण्डनैनीताल
नैनीताल जिले के सात निकायों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान का समय कल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के 7 निकायों में वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है, हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज कंट्रोल रूम से नैनीताल, भवाली, भीमताल लाल कुआं, हल्द्वानी, रामनगर और कालाढूंगी के लिए पोलिंग पार्टियों रवाना हो गई है। मतदान कराने के लिये रवाना होने से पहले पोलिंग पार्टियों ने इलेक्शन किट लेकर उसका मिलान किया, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों को इलेक्शन किट उपलब्ध कराई गई, मतदान को शांति पूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं, जिन पोलिंग पार्टियों को दूरस्थ क्षेत्र में जाना है, उनके लिए बसों और टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है, मतदान कल सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा और शाम को 5:00 बजे तक चलेगा।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS











