Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नंधौर नदी में पांचों गेटों पर खनन हुआ प्रारम्भ: अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ निकासी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अगुवाई में खनन, राजस्व, वन एवं सिंचाई अधिकारियों के साथ पांचों गेटों का स्थलीय निरीक्षण किया। वर्तमान में पांचो गेटों से नदी से खनन निकासी का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर जिलाधिकारी ने निकासी गेटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निकासी गेटों पर वन विभाग के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने खनन में लगे वाहन स्वामियों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में नियमानुसार खनन का कार्य करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने नंधौर नदी में सिचाई विभाग द्वारा किये जा रहे बाढ सुरक्षा के कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल साह, जिला खान अधिकारी राजभर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश रावत, अनुभाग अधिकारी वन निगम मोहन सिंह महरा व उपखण्ड अधिकारी वन अमित जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉