Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  रुड़की में कलियर रोड पर कल शुक्रवार देर रात चार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर तीन युवकों की मौत की पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को मदद पहुंचाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतकों में अयान (18) पुत्र शहजाद निवासी बिजौली, राजू (24) पुत्र कदम सिंह निवासी ग्राम रहमतपुर, राजीव (22) पुत्र मोलाड निवासी ग्राम रहमतपुर शामिल हैं। आदित्य (25) पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम खंजर रोड, साहबान पुत्र मुराद निवासी बिजौली समेत छह युवक घायल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉