Medical
अंतरराष्ट्रीयदेहरादून

सड़क हादसा: कार हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, मेजर घायल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- गलोगी, मसूरी में आज सुबह एक कार हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना में सेना के मेजर घायल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक आज 29 मई को समय लगभग रात्रि 2 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष/डीसीआर/थाना मसूरी देहरादून के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोलूखेत से लगभग 2 किमी. आगे गलोगी नामक स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा को सूचित किया गया, जहां से पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक सावर सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया। टीम समय 2.11 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जबकि अन्य दो युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

एसडीआरएफ टीम ने अंधकार के बीच लगभग 300 मीटर गहरी खाई से शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। घायल मेजर अंशुमन त्रिखा को अस्पताल भेजा गया है। सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी सेवक आश्रम रोड, देहरादून के निवासी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉