Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त दीपक सिंह बिष्ट ने वित्तीय सहायता प्राप्त कर मीनाक्षी एंटरप्राइजेज की करी स्थापना, ग्रामीण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का सफल मॉडल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ लालकुआं:-  हल्दूचौड़ के निवासी भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त दीपक सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा उत्तराखंड सरकार की उद्यम प्रोत्साहन नीतियों के सहयोग से 46 लाख की वित्तीय सहायता प्राप्त कर एग्रो फूड प्रोसेसिंग यूनिट मीनाक्षी एंटरप्राइजेज की स्थापना की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस इकाई में पोहा (ब्रांड: श्री श्याम, सूजी, मैकरोनी, पास्ता, सिवई व दलिया जैसे गुणवत्ता युक्त खाद्य उत्पाद आधुनिक मशीनों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इस उद्योग से 10 महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। महिलाओं की आय बढ़ने से आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ये इन उत्पादों को स्थानीय बाजारों, मेलों तथा विभिन्न स्टालों में बिक्री करते है।

ADVERTISEMENTS Ad

निरंतर उत्पाद बिक्री के कारण इकाई से लगभग तीन लाख रुपए प्रति माह आय प्राप्त हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक विकास को मजबूत दिशा मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

पीएमईजीपी (PMEGP) योजना और उत्तराखंड सरकार की सहायक नीतियों ने उद्यमिता तथा रोजगार सृजन को वास्तविक रूप में धरातल पर उतारा है।

मीनाक्षी एंटरप्राइजेज आज इस बात का उदाहरण है कि “सरकार का सहयोग” सही दिशा और प्रयास मिलकर ग्रामीण उद्योग को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉