Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ऑल्टो कार तलाशी के दौरान एक किलो से अधिक चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

काठगोदाम पुलिस ने हैड़ाखान रोड से आल्टो कार से 1 किलो 206 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद ने मीडिया के सामने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।  

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि काठगोदाम थाने की पुलिस टीम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट, हैड़ाखान चौकी प्रभारी कृपाल सिंह,उप निरीक्षक नीतू सिंह व ​हेड कांस्टेबल मनोज राणा की टीम ने हैड़ाखान रोड पर वन बैरियर के पास चैकिंग के दौरान आल्टो कार UK04 G3379 को तलाशी के लिए रोका।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा, ग्रामीणों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का जताया आभार
Ad

इस कार को मूलरूप से कश्यालेख के सालियाकोट निवासी व वर्तमान में हल्द्वानी में बरेली रोड पुरानी आईटीआई क्षेत्र में एक्सिस बैंक गली में रहने वाला बच्ची राम चला रहा था। कार की तलाशी के दौरान उसमें से 1 किलो 206 ग्राम चरस बरामद हुई। बच्चीराम को आज अदालत में पेश किया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में निकाली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्र प्रेम मे रंगा धारी, हर घर तिंरगा फहराने का आह्वान
Ad

उन्होंने बताया कि पूछताछ में 54 वर्षीय बच्चीराम ने बताया कि चरस को खन्स्यू हैड़ाखान क्षेत्र से खरीद कर लाता था और हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र में फुटकर के रूप में बेचता था। पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉