Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में दिखेगा कोहरे का असर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-  प्रदेश में एक बार फिर फिर से मौसम बदलने की संभावना दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 20 दिसंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। विशेष तौर पर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

उधर, मैदानी जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। देहरादून सहित हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिलों में कोहरा छाए रहने की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि कोहरे और ठंड के चलते वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉