Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी, चारधाम यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में मौसम एक बार  बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ गर्जन की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने खराब मौसम की आशंका को देखते हुए आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम अधिक सक्रिय हो सकता है। बारिश और तेज हवाओं के कारण संवेदनशील इलाकों में आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा कर रहे पर्यटकों और चारधाम यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

प्रशासन ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, नदी-नालों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉