Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पिकनिक मनाने ज्योलीकोट आए युवक की नाले में डूबने से मौत, पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- पिकनिक मनाने के लिए नलेना ज्योलीकोट आये एक युवक की डूब जाने से मौत हो गई। युवक हल्द्वानी का बताया  गया है, जिसकी शिनाख्त  बैंक कर्मी हिमांशु पंत 27 वर्ष के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नलेना नाले में पिछले कई दिनों से युवा पिकनिक मनाने पहुंच रहे थे। शनिवार को भी युवकों का समूह यहां पिकनिक को पहुंचा था, किन्तु शाम लगभग सवा पांच बजे इन युवकों में से एक युवक नाले में डूब गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

जिसकी सूचना ज्योलीकोट चौकी को दी गई । जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा, पुलिस कर्मी,दीपक जोशी आदि मौके पर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। डूबे हुए युवक का नाम हिमांशु पंत निवासी कुसुमखेड़ा बताया जा रहा है, जो कुर्मांचल बैंक में सेवारत बताया गया है। पुलिस ने डूबे युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये हल्द्वानी भेज दिया है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉