Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम: प्रदेश में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट से लोग गर्म कपड़े निकालने को हुए मजबूर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानीः- प्रदेश में एक बार फिर में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक घने बादलों ने डेरा डाल दिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश से पूरे प्रदेश में ठंड का असर फिर बढ़ गया है। तापमान में आई गिरावट ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज नवरात्र के पहले दिन मसूरी, नैनीताल, बागेश्वर और कोटद्वार सहित कई इलाकों में बारिश ने दस्तक दी। राज्यभर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे धूप के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं और ठंडक लगातार बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग

वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

लगातार बदलते मौसम ने जनजीवन पर भी असर डाला है। पहाड़ी इलाकों में फिसलन बढ़ने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉