Medical
राष्ट्रीय

नोएल टाटा बने टाटा ग्रुप के चेयरमैन

ADVERTISEMENTS Ad

टाटा ग्रुप को उसका नया चेयरमैन मिल गया है। खबरों की माने तो ट्रस्ट्स ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के नाम पर मुहर लगा दी है। नोएल टाटा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बता दें कि बुधवार देर रात रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

टाटा के निधन के बाद से ही टाटा ग्रुप के नए उत्तराधिकारी का नाम जानने के लिए लोग उत्सुक थे। ऐसे में आज ट्रस्ट्स की बैठक में उत्तराधिकारी के तौर पर नोएल टाटा को चुना गया। बता दें कि पहले से ही नोएल दोनों सर दोराबजी टाटा और सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी हैं। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में उनकी 66% हिस्सेदारी है। इसी के चलते वो 11वें सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष बने है। साथ ही रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष बने हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

  नोएल टाटा बनेटाटा ग्रुप के चेयरमैन

नोएल टाटा नवल एच. टाटा और सिमोन एन. टाटा के बेटे हैं। पारसी समुदाय में टाटा सरनेम वाले व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने के उपर सहमति थी। नोएल के नाम से सभी सहमत थे। जिसके चलते उन्हे उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया। बता दें कि नोएल की काम करने की शैली रतन टाटा से अलग है। उन्हें सुर्खियों में रहना पसंद नहीं है। नोएल 40 से ज्यादा वर्षों तक टाटा समूह के साथ जुड़े हुए है। वर्तमान में व टाटा की काफी सारी कंपनियों के बोर्ड का हिस्सा है।

नोएल का परिवार

नोएल टाटा के तीन बच्चे माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। टाटा ग्रुप में नोएट टाटा के बच्चों की अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं। जहां 34 साल की माया टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल की जिम्मेदारी संभाल रही है। टाटा के न्यू ऐप की लॉन्चिंग में उनका काफी हाथ था। तो वहीं 32 साल के नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड में प्रमुख हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार को संभालते है। इसके अलावा 39 साल की लिया टाटा टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपनी भूमिका निभा रही हैं। वो ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस और इंडियन होटल कंपनी को देख रही हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉