Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

घर से मोबाइल व पर्स चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। घर से मोबाइल व पर्स चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी किया हुआ मोबाइल व पर्स में रखे पांच सौ रुपए बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार सुमित कुमार पुत्र हरकेश सिंह निवासी राजपुरा वार्ड नंबर-12 हल्द्वानी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि बीते 16 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर दो मोबाइल व पर्स चोरी कर ले गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी
Ad

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए और 6 दिन बाद पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को टनकपुर रोड गौला गेट ब्लॉक हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से चोरी किए गए दो मोबाइल व पर्स में रखे पांच सौ रुपए बरामद किए । पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉