खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला

रामनगर:- आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशों के क्रम में आज 26 अगस्त को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रामनगर के शिवलालपुर और चिलकिया क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया।
आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए मिलावटखोरी पर प्रभावी रोकथाम तथा आम जनमानस को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अन्तर्गत कार्यवाही का विवरणः

रामनगर क्षेत्र से अभियान के दौरान क्षेत्र के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों (जिसमें दो खाद्य उत्पादन इकाइयां शामिल हैं) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमानुसार निम्नलिखित विधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए गए।
गेहूं आटा – (खाद्य उत्पादन इकाई से) गरम मसाला (खड़ा) – (खाद्य उत्पादन इकाई से) उक्त विधिक खाद्य नमूनों को परीक्षण एवं जांच हेतु राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, ऊधमसिंहनगर को प्रेषित किया जा रहा है। एक प्रतिष्ठान को मौके पर फूड पंजीकरण प्रस्तुत न कर पाने पर एक सप्ताह का समय दिया गया।
लाइसेंस के अनुपालन प्रपत्र मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कन्ट्रोल एवं खाद्य टेस्ट रिपोर्ट न पाए जाने पर ऑनलाइन सबमिट करने हेतु 15 दिन का समय दिया गया। दी गई समयावधि में अनुपालन न होने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की यह कार्यवाही वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी,असलम खान रामनगर एवं कालाढूंगी,के नेतृत्व में की गई।










