Medical
उत्तराखण्डचमोली

हिमस्खलन में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद, दो लोग अभी लापता, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- सेना के जारी सर्च अभियान में हिमस्खलन में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि शवों को माणा पोस्ट लाया जा रहा है। अब भी दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप सिंह ने जानकारी दी कि पहले पांच घायलों को लाए जाने की योजना थी, लेकिन अब चार लोगों को लाया जाएगा। अशोक कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनकी सर्जरी आज संभावित है। फिलहाल उनके पैर काम नहीं कर रहे हैं, और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। पवन कुमार को भी आज एम्स में एयरलिफ्ट किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

वहीं, ज्योर्तिमठ आर्मी अस्पताल में अब भी 45 घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। लापता श्रमिकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, और कंटेनरों को कैमरों की मदद से ट्रेस किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉