Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भाजपा ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट पर जताया विश्वास, नैनीताल जिले का जिलाध्यक्ष किया नियुक्त

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की एक बार फिर से जिम्मेदारी सौंपी है। इससे यह संदेश जाता है कि सभी को साथ लेकर चलने वाले प्रताप बिष्ट संगठन के लिए सबसे उपयुक्त नेता हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad

आज पार्टी कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रताप बिष्ट ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पत्रकारों से बातचीत में प्रताप बिष्ट ने कहा, जिस तरह मैं हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला हूं, उसी तरह अपने इस दूसरे कार्यकाल में भी संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad

भाजपा संगठन के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में जिले में भाजपा और अधिक सशक्त होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉