Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में मानसून देरी से आने की संभावना: प्री मानसून बारिश से पहाड़ों में मौसम सुहावना और मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से मिली राहत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में इस बार मानसून थोड़ा देरी से आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार देशभर में मानसून की प्रगति धीमी पड़ने का असर उत्तराखंड पर भी दिखाई दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सामान्य तौर पर जून के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में सक्रिय होने वाला मानसून इस बार 7 से 10 दिन की देरी से पहुंच सकता है। हालांकि प्री-मानसून बारिश और बादलों की आवाजाही से पहाड़ों में मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि मैदानी क्षेत्रों को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार बंगाल की खाड़ी में फिलहाल अनुकूल मौसमी सिस्टम और कम दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं हो पाया है, जिसके चलते मानसूनी हवाओं की उत्तर दिशा में बढ़त रुक गई है। यही वजह है कि उत्तराखंड में मानसून के आगमन में देरी की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मानसून भले ही कुछ दिन देर से पहुंचे, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां लगातार बनी रहेंगी और इससे प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम राहत भरा रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

जून महीने में प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। बीच-बीच में हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। हालांकि धूप निकलने पर गर्मी का असर महसूस किया गया, लेकिन लगातार बादल छाए रहने से तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

इधर, समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी वर्षाकाल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मानसून से पहले सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई और सड़क सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

बारिश से राहत, लेकिन सतर्कता भी जरूरी

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि प्री-मानसून बारिश जहां लोगों को गर्मी से राहत दे रही है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक जलभराव जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने और मानसून से जुड़ी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉