Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनसुनवाई कर मौके पर किया शिकायतों का समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कुमाऊँ कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क आदि से संबंधित आई।

ADVERTISEMENTS Ad

जनसुनवाई में काफी समय से लंबित भूमि विवाद की समस्याओं का समाधान व धनराशि वापस मिलने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया। विगत जनसुनवाई में उमा देवी निवासी तहसील रानीखेत ने बताया कि उनके द्वारा हल्द्वानी महर्षि स्कूल के पास 20 जनवरी 2024 को भवन क्रय करने हेतु बयाना के तौर पर 2 लाख की धनराशि बिचौलिये संदीप को दी थी। संदीप ने उक्त धनराशि विक्रेता तक नही पहुँचाई और धनराशि भी वापस नहीं की। आयुक्त ने दोनो पक्षों को जनसुनवाई में तलब कर उमा देवी को दो लाख की धनराशि संदीप से वापस दिलाई।

ADVERTISEMENTS Ad

जिस पर उमा देवी ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

गीता पंत हल्द्वानी में निवासरत है, उन्होंने बताया कि उनके पति की मृत्यु 5 दिसम्बर 2024 को हो गई थी। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड नहीं होने से उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रही है और न ही आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है वह पूर्व में जनपद बागेश्वर में निवास करती थी। आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को इस सम्बन्ध में कार्ड बनाने के निर्देश दिये कि इनका राशन कार्ड बनाने हेतु कार्यवाही की जाए। जिस क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा श्रीमती गीता पंत का अन्त्योदय राशन कार्ड ऑनलाईन बनाकर दिया। जिस पर गीता पंत ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया। दमुवाढूंगा वार्ड नम्बर 35 के लोगों ने बताया कि पालतू आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना है। जिस पर आयुक्त ने कहा जिन लोगों ने पालतू पशु को सड़क व सार्वजनिक स्थान पर छोड़ा है उन्हें चिन्हिकरण कर कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

जनसुनवाई में लोगों ने बताया कि वे गरीबी रेखा के मानकों में आते है लेकिन उन लोगों के गरीबी रेखा के कार्ड नहीं बन पा रहे है।

आयुक्त ने मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि जो लोग गरीबी रेखा के मानकों में नहीं आते है और लोग गरीबी रेखा से लाभान्वित हो रहे है ऐसे लोगों को चिन्हिकरण कर कार्यवाही की जाए ताकि गरीब लोगों के अन्त्योदय राशन कार्ड बनाये जा सकें और लोगों को लाभान्वित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

निकट निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम निवासियों द्वारा बताया गया कि स्कूल के पास बिल्डर द्वारा 10 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है, बिल्डर्स द्वारा गांव के लिए जो सिंचाई की गूल जाती थी गूल पर अतिक्रमण कर पानी लोगों के खेतों तक नही पंहुच पाता है, और रास्ता भी उन्होंने अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार एक प्रकरण सोना विक्रय कर धनराशि न दिए जाने का मामला हल्द्वानी निवासी लता जोशी ने रखा जिस पर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित सम्बंधित ज्वेलर्स को उक्त महिला को अवशेष 18 लाख की धनराशि सोमवार तक देने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉