Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आपातकालीन सेवा “डायल 112” पर कार चोरी की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, पुलिस ने किया 10 हजार रुपए का चालान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानीः- काठगोदाम क्षेत्र में आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ पर कार चोरी की झूठी सूचना पुलिस को गुमराह करने वाले के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने उसे व्यक्ति पर ₹10,000 का भारी जुर्माना लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला 26 मार्च का है, जब देवलातल्ला, गौलापार निवासी त्रिवेणी चंद्र पाठक ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी कार मधुबन बैंक्वेट हॉल के पास से चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस हरकत में आई और सिटी पेट्रोल व चीता मोबाइल टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

जांच के दौरान पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को उसी क्षेत्र में एक एकांत स्थान से बरामद कर लिया। जब कॉलर से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने स्वीकार किया कि उसने खुद ही गाड़ी खड़ी की थी और स्थान भूल गया था। बिना पुष्टि किए उसने कार चोरी की झूठी सूचना पुलिस को दे दी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लापरवाही और झूठी सूचना के चलते पुलिस का समय और संसाधन व्यर्थ हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत ₹10,000 का चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

अपनी गलती का अहसास होने पर संबंधित व्यक्ति ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का लिखित माफीनामा भी दिया है।

नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें। झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई  की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉