Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चारधाम के कपाट बंद होने के बाद की प्रदेश सरकार ने की तैयारियां शुरू, पर्यटन कारोबार का पहिया शीतकालीन यात्रा से फिर रफ्तार पकड़ेगा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है , लेकिन पर्यटन कारोबार का पहिया अब शीतकालीन यात्रा से फिर रफ्तार पकड़ेगा। चारधामों के कपाट बंद होने के बाद श्रद्धालु देवभूमि के प्रवास स्थलों पर दर्शन करेंगे। इसके लिए उत्तराखंड  सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दीपावली के बाद इसी माह केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद केदारनाथ धाम के प्रवास स्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर, बदरीनाथ धाम के प्रवास स्थल योग बदरी पांडुकेश्वर व ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर, गंगोत्री धाम के मुखबा और यमुनोत्री धाम के खरसाली में पूजा-अर्चना की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

वर्ष 2024-25 में शीतकालीन यात्रा के दौरान चारधामों में 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर से यात्रा का शुभारंभ किया था, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगोत्री धाम के प्रवास स्थल मुखबा से देशभर में शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया था। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार शीतकालीन यात्रा को और आकर्षक बनाने की तैयारियां चल रही हैं। प्रवास स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और धार्मिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

सरकार का लक्ष्य है कि चारधाम यात्रा अब सिर्फ छह माह की नहीं, बल्कि पूरे साल चलने वाली यात्रा बने, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन कारोबार को गति मिलती रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉