Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

खराब मौसम में उड़ान भरने के चलते ट्रांस भारत हेली कंपनी के दो पायलट का लाइसेंस 6-6 माह के लिए किया रद्द

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- बीते 15 जून को सुबह 5 से 6 बजे के अंतराल में आर्यन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर के अलावा ट्रांस भारत के दो हेलिकॉप्टर ने भी उड़ान भरी थी। खराब मौसम में उड़ान भरने के चलते अब डीजीसीए ने कार्रवाई करते हुए ट्रांस भारत हेली कंपनी के दो पायलट योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजई के लाइसेंस छह-छह माह के लिए रद्द कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां बताते चलें कि 15 जून को आर्यन हेली कंपनी और ट्रांस भारत दोनों कंपनियों के तीन हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी से अपने-अपने हेलिपैड से यात्री लेकर केदारनाथ पहुंचे और वहां से पुनः टेकऑफ किया। इस दौरान आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर थोड़ा आगे था और उसके पीछे से ट्रांस भारत के दो हेलिकॉप्टर भी गुप्तकाशी के लिए आ रहे थे। इस दौरान घने कोहरा के कारण दृश्यता कम होने से आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जबकि ट्रांस भारत के दोनों हेलिकॉप्टर सुरक्षित गुप्तकाशी पहुंच चुके थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

इन्हीं दोनों पायलट की ओर से सूचना दी गई थी कि आर्यन का हेलिकॉप्टर अभी तक नहीं पहुंचा है जिसके बाद खोज शुरू हुई। इधर डीजीसीए ने खराब मौसम में उड़ान भरने पर ट्रांस भारत के दोनों पायलट योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजई के लाइसेंस छह-छह माह के लिए रद्द कर दिए हैं। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम में हेलिकॉप्टर उड़ान के लिए डीजीसीए ने दोनों पायलट पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉