Medical
उत्तराखण्डचमोली

रेलिंग पर छात्र और छात्रा के शव लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:-  नंदानगर के रामणी गांव में एक किशोरी और किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन को दे दी है। सूचना  पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित मेला मैदान के मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में कल भारी बारिश की चेतावनी: 7 सितंबर को जिले के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Ad

बताया जा रहा है कि मृतकों में रामणी गांव निवासी कक्षा 12 का छात्र और कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए गए हैं। सुबह ग्रामीणों को मेला मैदान के मंच पर दोनों के शव लटके होने की जानकारी मिली। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि मामले कि सूचना नंदानगर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों और कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉