Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय प्रवास पर कल पहुंचेंगे नैनीताल, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रवास पर नैनीताल पहुंच रहे हैं।
माननीय उप राष्ट्रपति के सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मंगलवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल कार्यालय सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की ब्रीफिंग कर की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

माननीय उप राष्ट्रपति जी 25 से 27 जून तक नैनीताल में कुमाऊँ विश्वविद्यालय एवं शेरवुड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उक्त कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सम्पादित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट और अधिकारियों को दायित्व दिए हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारयों को निर्देश दिए कि इस दौरान उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं उनका पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को माननीय उपराष्ट्रपति जी के भ्रमण के दौरान दोनों स्थलों में आयोजित कार्यक्रम स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रभारी नियुक्त करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

अधीक्षण अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह धर्मशक्तु को हल्द्वानी से ज्योलिकोट, नैनीताल तक के आंतरिक और बाहरी सड़क मार्गो को दुरुस्त कराने के साथ ही सड़क मार्ग से मलवा हटाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग में हल्द्वानी से ज्योलिकोट, ज्योलिकोट से हनुमानगढ़ी तक जिला पंचायत से तथा वहाँ से नैनीताल नगर तक नगर पालिका के माध्यम से नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सभी कार्यक्रम स्थलों में विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को माननीय उपराष्ट्रपति जी के मानकानुसार मेडिकल टीम आवश्यक दवाओं के साथ तैनाती के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने माननीय उपराष्ट्रपति के प्रवास और भ्रमण के दौरान सभी कार्यक्रम स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, शैलेन्द्र सिंह नेगी, जीएम केएमवीएन विजय नाथ शुक्ल, अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू, उप जिलाधिकारी नवाजिस खलिक, बीसी पंत, परितोष वर्मा, डिप्टी कलेक्टर गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉