Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रामनगर के छोई गांव में सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त, खेतों तक पानी पहुंचना हुआ बंद, समाजसेवी राहुल दरम्वाल पहुंचे मौक़े पर, तत्काल कार्य शुरू कराने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  लगातार हो रही बारिश का असर अब किसानों की खेती पर भी साफ दिखाई देने लगा है। रामनगर के छोई गांव में बेलगढ़ के पास स्थित सिंचाई नहर भारी मलबा और पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई है। नहर के टूटने से खेतों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है, जिससे धान की रोपाई के बीच सैकड़ों किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों के अनुसार यह नहर छोई क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। धान की फसल के लिए इस समय पर्याप्त पानी की जरूरत होती है, लेकिन नहर बंद होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो फसल के साथ-साथ किसानों की लागत पर भी असर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

स्थिति की जानकारी मिलने पर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल स्थानीय किसानों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त नहर का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जिला प्रशासन से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि किसान पहले ही मौसम की मार झेल रहे हैं और अब सिंचाई व्यवस्था बाधित होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर नहर की मरम्मत करानी चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सके और धान की फसल प्रभावित न हो।

स्थानीय किसानों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते नहर की मरम्मत नहीं हुई तो छोई गांव के सैकड़ों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉