Medical
राष्ट्रीय

देश में कोरोना की मरीजों की संख्या 6 हजार के पार, पिछले 48 घंटे में 769 नए मामले सामने आए

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली:- देश में पिछले 48 घंटे में कोरोना के 769 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह हजार के पार पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी किए। मंत्रालय के अनुसार, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद गुजरात, बंगाल और दिल्ली का स्थान है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्र ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित कर रहा है। सभी राज्यों को आक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,133 है। पिछले 24 घंटे में छह और संक्रमितों की मौतें हुई हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण थे और वे घर पर ही उपचार के बाद ठीक हो गए। इस साल जनवरी के बाद से देश में कोरोना से 65 लोगों की मौत होने की सूचना है। 22 मई तक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 257 थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित, हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, असम में 68 और गुजरात में 35 लोगों की मौत, सेना ने बचाये 790 से ज्यादा लोग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉