Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

शराब के नशे में तीन लड़कियों ने जमकर हंगामा काटा, सड़क पर लगा जाम, पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में तीन लड़कियों को शराब का ऐसा नशा चढ़ा कि उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया। तीनों लड़कियां शराब के नशे में इतना चूर थी कि सड़क पर ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। ड्रामा देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हुई तो सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों लड़कियों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और जाम खुलवाया। जिसके बाद पुलिस ने नशे में हंगामा करने वाली तीनों लड़कियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए परिजनों को बुलाया और तीनों को उनके सुपुर्द किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाने से करीब एक किलोमीटर दूर गौलापार  में रात  कोपुलिस को सूचना मिली कि तीन लड़कियां शराब के नशे में धुत है और गौला बाईपास पर हंगामा कर रही थी। बीच सड़क हंगामे की वजह से सड़क पर जाम लग गया । जानकारी मिलते ही थाने से पुरुष कर्मियों के साथ महिला पुलिस कर्मियों भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह तीनों लड़कियों को सड़क से किनारे कर जाम खुलवाया गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। जहां उनके परिजनों को भी बुलाया गया। इधर काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि नशे में हंगामा करने वाली तीनों लड़कियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। मौके पर परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉