Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में योगाभ्यास कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया, सीएम ने कहा योग भारत की गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  आज राजधानी देहरादून की पुलिस लाइन में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योगाभ्यास कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग दिवस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि “योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार है। यह न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण भी लाता है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड से निकला योग आज पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है। सीएम ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित समाज के निर्माण में योगदान दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  10वीं की छात्रा लाखों के जेवर और नकदी लेकर लापता, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की तलाश शुरु
Ad

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा योग को लेकर खासा उत्साह
जौलीग्रांट, भानियावाला, रानीपोखरी और डोईवाला समेत पूरे क्षेत्र में योग दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। तड़के से ही लोग बड़ी संख्या में योग शिविरों में पहुंचे और सामूहिक योगाभ्यास किया। जगह-जगह आयोजित शिविरों में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  बद्री-केदार मंदिर समिति पूरी तरह सतर्क: मंदिरों में चढ़ावे और दान सामग्री की निगरानी व्यवस्था को सख्त बनाने का फैसला, कहा श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास सर्वोपरि

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को दिलाई पहचान
चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के खगेली गांव की 28 वर्षीय अंजलि कुंवर ने योग के क्षेत्र में देश-विदेश में पहचान बनाई है। अंजलि प्रतिदिन ऑनलाइन 30 से अधिक विदेशी नागरिकों को योग प्रशिक्षण दे रही हैं, वहीं देशभर से करीब 100 लोग भी उनके ऑनलाइन बैच में नियमित योग सीख रहे हैं। अंजलि के प्रयास से ग्रामीण प्रतिभा की मिसाल बनकर उभरा है।

पूरे प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सरकारी कार्यक्रमों से लेकर निजी आयोजनों तक, हर स्थान पर लोग योग करते हुए नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉