Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई, पांच व्यक्तियों को किया जिला बदर

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखन के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन नैनीताल) विवेक राय द्वारा पाडलीपुर मोटाहल्दू निवासी सुरेश चन्द्र जोशी को क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के मामले में चार माह, निर्मल कॉलोनी पश्चिमी राजीवनगर लालकुऑ निवासी राजेश कुमार उर्फ बिट्टु को अवैध शराब की तस्कारी के मामले में चार माह, बनभूलपुरा के वसीम को अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने एवं चोरी चपाटी में भी लिप्त पाये जाने पर चार माह, ग्राम नाथुपुर पाड़ली लामाचौड़ निवासी धर्मेन्द्र सागर को अपराधिक किस्म का व्यक्ति एवं अवैध शराब की तस्करी के मामले में तीन माह तथा बनभूलपुरा के सैफ अली को अपराधिक दुस्साहिक किस्म का व्यक्ति, गली मौहल्ले में चोरी कर अवैध रूप से धनोपार्जन करने पर एक माह के लिए जिला बदर किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, अगले सात दिन तक स्लीपर से फर्स्ट एसी तक टिकटों की मारामारी
Ad

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि जिला बदर की अवधि में संबंधित आरोपितों को जनपद की सीमा से बाहर रहना होगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कुलोरी से पोखरी -नौगुनिया मोटर मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य का किया शुभारम्भ
Ad

अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बताया कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है ताकि जिले में कानून व्यवस्था का राज कायम रहे। इसको लेकर समय-समय पर अराजक तत्वों के खिलाफ एक्शन लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉