Medical
उत्तराखण्ड

कुट्टू के आटे की जांच में छह सैंपल फेल, माईकोटोक्सिन नामक खतरनाक फंगस मिला, कारोबारियों के खिलाफ न्यायालय में केस दर्ज होगा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।  कुट्टू के आटे की जांच में छह सैंपल फेल हो गए। इनमें माईकोटोक्सिन नामक खतरनाक फंगस मिला। खाद्य सरंक्षा विभाग मामले में संबंधित कारोबारियों के खिलाफ न्यायालय में केस दर्ज कराने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

नवरात्रि के पहले दिन देहरादून और हरिद्वार में साढ़े तीन सौ से अधिक लोग कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से बीमार हो गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसका संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर खाद्य संरक्षा आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने प्रदेश भर में कुट्टू के आटे की सैंपलिंग के लिए छापेमारी की कार्रवाई शुरू कराई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

जांच अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में 100 से अधिक सैंपल लिए गए। इसमें प्रारंभिक तौर पर छह सैंपल फेल पाए गए। खाद्य संरक्षा आयुक्त ने बताया कि जिन कारोबारियों के यहां के सैंपल फेल हुए हैं, उनके खिलाफ कोर्ट में वाद दायर करने को कहा गया है। अपर आयुक्त ताजबर सिंह ने बताया कि देहरादून में लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी विकासनगर, स्लिंक कॉमर्स ऋषिकेश, हरिद्वार में नटराज एजेंसी, आशीष प्रोविजन स्टोर, शिवा स्टोर तथा यूएसनगर में जय मैय्या किराना स्टोर से लिए नमूनों में माईकोटोक्सिन फंगस मिला। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉